नई दिल्लीराष्ट्रीय

दिल्ली एयरपोर्ट पर इबोला अलर्ट: कांगो-युगांडा से आने वाले यात्रियों की स्क्रीनिंग तेज, हेल्थ डेस्क को तुरंत सूचना देने के निर्देश

नई दिल्ली। केंद्रीय अफ्रीका में फैल रहे इबोला वायरस संक्रमण को देखते हुए दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर हाई अलर्ट जारी किया गया है। एयरपोर्ट प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी करते हुए कांगो, युगांडा और दक्षिण सूडान से आने वाले यात्रियों की विशेष निगरानी शुरू कर दी है।


एयरपोर्ट अथॉरिटी ने यात्रियों से अपील की है कि यदि उन्हें बुखार, तेज सिरदर्द, कमजोरी, मांसपेशियों में दर्द, उल्टी, दस्त, गले में खराश या असामान्य ब्लीडिंग जैसे लक्षण महसूस हों तो तुरंत एयरपोर्ट हेल्थ डेस्क या हेल्थ ऑफिसर को सूचना दें।


प्रशासन ने यह भी कहा है कि जो यात्री इबोला संक्रमित व्यक्ति के खून या बॉडी फ्लूइड्स के संपर्क में आने की आशंका रखते हैं, वे इमिग्रेशन प्रक्रिया पूरी करने से पहले इसकी जानकारी दें। एयरपोर्ट पर मेडिकल स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था को भी सख्त कर दिया गया है।


स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इबोला वायरस संक्रमित व्यक्ति के शारीरिक द्रवों के संपर्क में आने से फैलता है। एडवाइजरी में यात्रियों को यह भी निर्देश दिया गया है कि यात्रा के 21 दिनों के भीतर कोई लक्षण दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और अपनी ट्रैवल हिस्ट्री बताएं।


स्वास्थ्य मंत्रालय ने फिलहाल भारत में इबोला का कोई मामला सामने नहीं आने की पुष्टि की है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट और बंदरगाहों पर सतर्कता बढ़ा दी गई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button