आज का राशिफल

आज बन रहा गुरु पुष्य योग: मेष वालों को करियर में सफलता, कुंभ के रुके काम पूरे होने के संकेत

नई दिल्ली, 21 मई 2026। वैदिक पंचांग के अनुसार आज ज्येष्ठ अधिक मास की पंचमी तिथि सुबह 8:26 बजे तक रहेगी, इसके बाद षष्ठी तिथि शुरू हो जाएगी। आज के दिन गुरु पुष्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग और रवि योग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। चंद्रमा अपनी स्वराशि कर्क में गोचर कर रहे हैं, जिससे कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

ज्योतिषीय गणनाओं के मुताबिक आज मेष राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा और नौकरी में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। वृषभ राशि वालों को आर्थिक मामलों में सफलता और रुका धन वापस मिलने के संकेत हैं। मिथुन राशि के लोगों की योजनाएं सफल हो सकती हैं और विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ मिल सकता है।

कर्क राशि वालों के लिए दिन शुभ रहेगा। संपत्ति या वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। सिंह राशि के नौकरीपेशा लोगों को बड़ी उपलब्धि मिल सकती है, जबकि कन्या राशि वालों को मेहनत का पूरा फल मिलने के संकेत हैं। व्यापार में अच्छा मुनाफा और सेहत में सुधार संभव है।

तुला राशि वालों को भाग्य का साथ मिलेगा और करियर में नई शुरुआत हो सकती है। वृश्चिक राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धनु राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। मकर राशि वालों को नए संपर्कों से भविष्य में लाभ मिल सकता है।

कुंभ राशि के लिए आज का दिन नई उपलब्धियां दिलाने वाला माना जा रहा है। लंबे समय से अटके काम पूरे हो सकते हैं और व्यापार में लाभ के संकेत हैं। वहीं मीन राशि वालों को प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार गुरु पुष्य योग को बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन निवेश, खरीदारी और नए कार्यों की शुरुआत करना लाभकारी माना जाता है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button