छत्तीसगढ़
Trending
CG Transfer News: महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़ा फेरबदल, 11 परियोजना अधिकारी और 30 पर्यवेक्षक का तबादला

रायपुर, । छत्तीसगढ़ के महिला एवं बाल विकास विभाग में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक बदलाव किया गया है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद विभाग ने तबादला आदेश जारी कर दिया है, जिसमें कुल 11 परियोजना अधिकारियों और 30 पर्यवेक्षकों को इधर से उधर किया गया है।
जारी आदेश के अनुसार सरगुजा, कोरिया, जशपुर, बिलासपुर, बेमेतरा, दुर्ग, रायगढ़, बालोद, राजनांदगांव, बलौदाबाजार-भाटापारा, सक्ती, रायपुर, सूरजपुर और बीजापुर सहित कई जिलों के अधिकारी प्रभावित हुए हैं।
सूत्रों के मुताबिक कुछ अधिकारियों को ग्रामीण परियोजनाओं से शहरी परियोजनाओं में भेजा गया है, जबकि कई को नई जिलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह तबादला आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।
विभागीय फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।



