छत्तीसगढ़
Trending

पूर्व विस अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल लूटने वाला आरोपी 8 घंटे में गिरफ्तार : पुलिस ने बाइक और मोबाइल जब्त किया

रायपुर। राजधानी रायपुर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक का मोबाइल लूटकर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने घटना के महज 8 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल बाइक भी बरामद कर ली गई है।

जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह करीब 7:15 बजे धरमलाल कौशिक मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान पीडब्ल्यूडी आर्च ब्रिज के नीचे बाइक सवार युवक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्राइम ब्रांच व स्थानीय थानों की संयुक्त टीम को जांच में लगाया गया।

पुलिस ने आसपास लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मणिकांत ध्रुव (19) के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बलौदाबाजार-भाटापारा जिले का निवासी है और वर्तमान में रायपुर के राजीव नगर इलाके में रह रहा था। आरोपी यदा-कदा रैपिडो चलाने का काम भी करता था।

रायपुर पुलिस ने बताया कि अपराधों पर त्वरित कार्रवाई और चोरी-लूट के मामलों में आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button