मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बस्तर प्रवास पर : डायल-112 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

रायपुर, 18 मई 2026
/ मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai आज सोमवार को रायपुर और बस्तर जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 10:35 बजे रायपुर स्थित पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के परेड ग्राउंड पहुंचेंगे, जहां वे “डायल-112 के नए वाहनों का फ्लैग ऑफ” कार्यक्रम में शामिल होकर नई आपातकालीन सेवा वाहनों को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद वे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से स्टेट प्लेन द्वारा जगदलपुर रवाना होंगे।
दोपहर 12:10 बजे मुख्यमंत्री नेतानार हेलीपेड पहुंचेंगे और वहां आयोजित “जन सुविधा केन्द्र के शुभारंभ” कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के बाद वे जगदलपुर लौटेंगे और अमर वाटिका, होटल ग्रैंड एम्बिशन तथा बादल अकादमी में विभिन्न आरक्षित कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
शाम 7 बजे मुख्यमंत्री जगदलपुर स्थित बादल अकादमी में आयोजित “बस्तर के संग” लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे होटल ग्रैंड एम्बिशन, जगदलपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।



