छत्तीसगढ़
Trending

रणवीरपुर में 65 लाख के विकास कार्यों की सौगात : विधायक भावना बोहरा ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

पंडरिया, 17 मई 2026। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए विधायक भावना बोहरा ने ग्राम रणवीरपुर में 65 लाख 64 हजार रुपए से अधिक की लागत के विभिन्न विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। कार्यक्रम के दौरान नव निर्मित महतारी सदन, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के उन्नयन कार्य, बूढ़ादेव मंदिर के सामने सामुदायिक भवन तथा माध्यमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष सहित 51 लाख 14 हजार रुपए से अधिक के कार्यों का लोकार्पण किया गया। वहीं 14 लाख 50 हजार रुपए की लागत से सामुदायिक भवन, अटल समरसता भवन और अटल डिजिटल सुविधा केंद्र निर्माण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्र में सामाजिक, शैक्षणिक और डिजिटल सुविधाएं मजबूत होंगी तथा ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने और ग्रामीणों को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुविधाजनक स्थान देने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार शिक्षा, अधोसंरचना और ग्रामीण विकास को प्राथमिकता देते हुए गांव-गांव तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री Narendra Modi और मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। रणवीरपुर में महतारी सदन का लोकार्पण इसी दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। यह भवन महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता का केंद्र बनेगा, जहां महिलाएं सामाजिक, सांस्कृतिक और स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगी।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नरेश साहू, जिला मंत्री राघवेंद्र वर्मा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि राजेंद्र साहू, सरपंच बीसा नेताम, महतारी सदन अध्यक्ष भारती सिन्हा, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीना पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, महिला समूहों की सदस्य और ग्रामीण उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button