छत्तीसगढ़
Trending

महासमुंद में आकाशीय बिजली का कहर : बेटे की दर्दनाक मौत, पिता गंभीर घायल, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

महासमुंद: छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के तुमगांव थाना क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस घटना में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, अचानक गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में दोनों आ गए। बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पिता गंभीर रूप से झुलस गए। घायल पिता का इलाज अस्पताल में जारी है।

यह घटना प्रदेश में बदलते मौसम के बीच सामने आई है। रायपुर में शुक्रवार सुबह गरज-चमक के साथ तेज बारिश दर्ज की गई। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी हुई है।

मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के अलग-अलग इलाकों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों में हीटवेव (लू) चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव (44°C) में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम तापमान पेण्ड्रा रोड (22.8°C) रहा।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि गरज-चमक और आकाशीय बिजली के दौरान सावधानी बरतें और खुले स्थानों से दूर रहें।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button