छत्तीसगढ़
Trending

प्रशासनिक दक्षता का सम्मान: मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस और समयबद्धता में उत्कृष्ट अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

रायपुर, 15 मई 2026/छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव विकासशील ने आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित विशेष गरिमामयी कार्यक्रम में मंत्रालयीन अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र प्रदान किए। यह सम्मान ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों (नस्तियों) के त्वरित निराकरण और कार्यालयीन समय की प्रतिबद्धता (उपस्थिति) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया।

मुख्य सचिव विकासशील ने सभी पुरस्कृत अधिकारियों और कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ई-ऑफिस न केवल कार्य में पारदर्शिता लाता है, बल्कि निर्णय लेने की प्रक्रिया को भी गति देता है। उन्होंने समयबद्धता को बेहतर कार्य-संस्कृति का आधार बताया और अन्य कर्मचारियों को भी इनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विभाग

ई-ऑफिस के प्रभावी उपयोग में मंत्रालय के तीन विभागों ने बाजी मारी।
प्रथम स्थान — समाज कल्याण विभाग
द्वितीय स्थान — गृह विभाग
तृतीय स्थान — परिवहन विभाग

ई-ऑफिस श्रेणी में व्यक्तिगत सम्मान

संयुक्त/अपर सचिव श्रेणी में भूपेन्द्र कुमार राजपूत (आदिम जाति विकास) प्रथम, अनुपम त्रिवेदी (अल्पसंख्यक विकास) द्वितीय और सचिदानंद आलोक (पंचायत एवं ग्रामीण विकास) तृतीय स्थान पर रहे।

उप सचिव श्रेणी में दूरदेशी राम सोन्टापर (वन विभाग) प्रथम, किशोर कुमार भूआर्य द्वितीय और रामप्रसाद चौहान (गृह विभाग) तृतीय स्थान पर रहे।

अवर सचिव श्रेणी में अरुण कुमार मिश्रा (विधि विभाग) प्रथम, मगनलाल पवार (वाणिज्य एवं उद्योग) द्वितीय और पूरन लाल साहू (गृह विभाग) तृतीय स्थान पर रहे।

अनुभाग अधिकारी श्रेणी में नंदकुमार मेश्राम प्रथम, भोले नाथ सारथी (वन विभाग) द्वितीय और पी. नागराजन (गृह विभाग) तृतीय स्थान पर रहे।

सचिवालय सहायक एवं तकनीकी श्रेणी

प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में रेखा देवांगन (सहायक अनुभाग अधिकारी), दौलत राम वर्मा (वरिष्ठ सचिवालय सहायक), प्रमोद कुमार (कनिष्ठ सचिवालय सहायक) और माया देवांगन (डाटा एंट्री ऑपरेटर) शामिल रहे।

समयबद्धता और उपस्थिति रैंकिंग

कार्यालय में निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए भी रैंकिंग जारी की गई।

प्रथम स्थानकांति सूर्यवंशी (सहायक अनुभाग अधिकारी)

द्वितीय स्थानरमाकांत (स्टेनोटायपिस्ट), अराधना साहू (निज सचिव), हुप्पल देवांगन, जयप्रकाश साव, जयमनी पहाड़िया, जीघन राम साहू, लीना राकेश, मुकेश Kumar शाकार और मुकेश कुमार तांडी

तृतीय स्थानमुकेश राम प्रधान, ओमप्रकाश पात्रे, प्रमीला यादव, संतोष कुमार साहू, सुधा शेंडे, त्रिभुवन निषाद और विनोद कुमार अठानकर

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button