अपराधछत्तीसगढ़बिलासपुर

कुरियर से गिरा 18 किलो चांदी का पार्सल कबाड़ दुकान में मिला: बिलासपुर में 2.4 किलो चांदी लेकर संचालक फरार

बिलासपुर, 14 मई 2026// बिलासपुर में सराफा कारोारी की करीब 45 लाख रुपए कीमत की 18 किलो चांदी का पार्सल कबाड़ दुकान में मिलने से हड़कंप मच गया। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां पुराना बस स्टैंड के पास छोटू पांडेय की कबाड़ दुकान से पुलिस ने पार्सल बरामद किया। हालांकि पार्सल में 2400 ग्राम चांदी कम मिली है।

जानकारी के मुताबिक सदर बाजार स्थित प्रतिमा ज्वेलर्स ने राजकोट से 28 किलो चांदी के जेवर मंगवाए थे। चांदी दो अलग-अलग पार्सल में रायपुर पहुंची, जहां से वीआईपी कुरियर के जरिए बिलासपुर भेजी गई। 9 अप्रैल को कुरियर बॉय डिलीवरी के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में 18 किलो वाला पार्सल गिर गया। दुकान तक केवल 10 किलो चांदी का पार्सल ही पहुंच पाया।

पार्सल गायब होने के बाद कारोबारी ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस और कारोबारी ने मिलकर इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इस दौरान राजीव प्लाजा स्थित एक रेडीमेड दुकान के एडवांस कैमरे में करीब 300 मीटर दूर छोटू पांडेय की कबाड़ दुकान के सामने पार्सल गिरता दिखाई दिया।

इसके बाद पुलिस ने कबाड़ दुकान में दबिश दी। जांच में पार्सल दुकान के भीतर शीशी-बोतलों और कबाड़ के बीच छिपाकर रखा मिला। लेकिन जब पार्सल खोला गया तो उसमें 2400 ग्राम चांदी कम थी।

दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों ने पूछताछ में बताया कि दुकान संचालक छोटू पांडेय चांदी लेकर फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार एडवांस कैमरे की हाई-क्वालिटी फुटेज की वजह से 300 मीटर दूर गिरा पार्सल भी साफ दिखाई दे गया, जिससे पूरे मामले का खुलासा हो सका।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button