छत्तीसगढ़
Trending

बिलासपुर रेल मंडल के फैसले से बड़ा असर : छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली 77 ट्रेनें जून में रद्द और कई ट्रेनों के रूट बदले

बिलासपुर, 14 मई 2026। भारतीय रेलवे ने छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 77 ट्रेनों को अलग-अलग तारीखों में रद्द करने का फैसला लिया है। यह सभी ट्रेनें 8 जून से 19 जून 2026 के बीच प्रभावित रहेंगी। इसके साथ ही कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव, कुछ का शॉर्ट टर्मिनेशन और कुछ के संचालन में देरी भी होगी।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार यह निर्णय बिलासपुर रेल मंडल के चांपा स्टेशन पर चौथी रेल लाइन जोड़ने के कार्य के कारण लिया गया है। इस निर्माण कार्य के चलते रेल यातायात पर व्यापक असर पड़ेगा।

जानकारी के मुताबिक रद्द होने वाली ट्रेनों में 65 एक्सप्रेस और 12 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। वहीं 8 ट्रेनों का मार्ग बदला जाएगा, 6 ट्रेनों को आंशिक रूप से समाप्त किया जाएगा और 5 ट्रेनों के संचालन में देरी होगी।

इस निर्णय का असर केवल छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश समेत करीब 7 राज्यों के यात्रियों पर पड़ेगा। गर्मी की छुट्टियों के दौरान बड़ी संख्या में यात्रियों के सफर पर असर पड़ने की संभावना है।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति अवश्य जांच लें और वैकल्पिक व्यवस्था पहले से कर लें।

रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्य भविष्य में रेल सेवाओं को बेहतर और अधिक सुचारू बनाने के उद्देश्य से किया जा रहा है। Indian Railways

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button