खेलछत्तीसगढ़
Trending

रायपुर में IPL का रंग: RCB ने शेयर किया छत्तीसगढ़ी स्वागत VIDEO, 50 लाख+ व्यूज; खिलाड़ी बोले- संस्कृति और खानपान शानदार

रायपुर, 10 मई 2026। आईपीएल के रोमांच के बीच Royal Challengers Bengaluru की टीम के छत्तीसगढ़ पहुंचने पर खिलाड़ियों का पारंपरिक अंदाज में भव्य स्वागत किया गया। टीम 10 मई को Mumbai Indians के खिलाफ रायपुर में मुकाबला खेलेगी। खिलाड़ियों के स्वागत का वीडियो आरसीबी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया, जिसे अब तक 50 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।

रायपुर स्थित रिसॉर्ट में टीम के पहुंचते ही तिलक, आरती और छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। पारंपरिक संगीत और लोकसंस्कृति की झलक ने खिलाड़ियों को खासा प्रभावित किया। कई खिलाड़ी लोककलाकारों के प्रदर्शन को अपने मोबाइल कैमरों में कैद करते नजर आए।

खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक खानपान से भी रूबरू कराया गया। प्रदेश के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और मेहमाननवाजी की जमकर तारीफ की।

वहीं, आईपीएल मुकाबले को लेकर रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि 10 मई को होने वाले मुकाबले को देखने Akash Ambani भी रायपुर आ सकते हैं। इसके अलावा 13 मई को होने वाले आरसीबी और Kolkata Knight Riders के मैच के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार Shah Rukh Khan के रायपुर पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।

राजधानी रायपुर में आईपीएल के दो मुकाबलों की मेजबानी को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खास उत्साह है। इसे लेकर मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai की पहल और प्रयासों की भी चर्चा हो रही है। खिलाड़ियों के पारंपरिक स्वागत ने खेल के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की संस्कृति को भी राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button