राष्ट्रीय
Trending

थलापति विजय को VCK-IUML का साथ: 120 विधायकों का समर्थन जुटा, तमिलनाडु में सरकार बनाने का दावा जल्द

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के 5 दिन बाद सरकार गठन की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अभिनेता-राजनेता थलापति विजय की पार्टी TVK को अब VCK और IUML का भी समर्थन मिल गया है। इसके साथ ही विजय के समर्थन में विधायकों की संख्या बहुमत के आंकड़े 118 को पार कर 120 तक पहुंच गई है।

234 सदस्यीय विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती थीं, लेकिन विजय के दो सीटों से चुनाव जीतने के कारण पार्टी के प्रभावी विधायक 107 माने जा रहे हैं। कांग्रेस के 5, CPI और CPI(M) के 2-2 विधायकों के बाद अब VCK और IUML के 2-2 विधायक भी समर्थन में आ गए हैं। ऐसे में विजय अब चौथी बार राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करने की तैयारी में हैं।

सरकार गठन में देरी को लेकर TVK समर्थकों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। विजय के एक समर्थक इसक्कियप्पन ने खुद को आग लगाने की कोशिश की, जिसमें वह गंभीर रूप से झुलस गया। बताया जा रहा है कि विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से वह बेहद भावुक था।

वहीं, तमिलनाडु में किसी भी दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला था। TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी, जबकि DMK-कांग्रेस गठबंधन 73 सीटों पर सिमट गया। NDA गठबंधन में AIADMK को 47, PMK को 4 और भाजपा को 1 सीट मिली है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button