LPG के नए नियम लागू: डबल कनेक्शन बंद, OTP से होगी डिलीवरी, बुकिंग सिस्टम में भी बड़ा बदलाव आज से प्रभावी

नई दिल्ली, 1 मई 2026। देशभर में एलपीजी (LPG) सिलेंडर से जुड़े तीन बड़े नियम आज से लागू हो गए हैं। सरकार और तेल कंपनियों ने सप्लाई व्यवस्था को बेहतर बनाने और दुरुपयोग रोकने के लिए यह बदलाव किए हैं।
सबसे बड़ा बदलाव डबल गैस कनेक्शन को लेकर है। अब जिन परिवारों के पास पाइपलाइन गैस (PNG) कनेक्शन है, उन्हें घरेलू LPG कनेक्शन सरेंडर करना होगा। ऐसे उपभोक्ता अब नए कनेक्शन या रिफिल के लिए पात्र नहीं होंगे।
दूसरा अहम नियम डिलीवरी सिस्टम में लागू हुआ है। अब गैस सिलेंडर की डिलीवरी OTP बेस्ड होगी। यानी उपभोक्ता के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को बताने के बाद ही सिलेंडर दिया जाएगा, जिससे फर्जी डिलीवरी पर रोक लगेगी।
तीसरा बदलाव गैस बुकिंग प्रक्रिया में किया गया है। कंपनियां अब बुकिंग और सप्लाई सिस्टम को अधिक पारदर्शी और नियंत्रित बना रही हैं, ताकि जरूरतमंदों तक समय पर सिलेंडर पहुंच सके।
इन बदलावों का उद्देश्य सब्सिडी का सही उपयोग सुनिश्चित करना और गैस वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाना है।



