
रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम कल दोपहर 2:30 बजे जारी करेगा। लंबे इंतजार के बाद अब लाखों छात्र-छात्राओं को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार खत्म होने जा रहा है।
स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ अंकों की घोषणा नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की वर्षों की मेहनत, अनुशासन और अभिभावकों व शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।
छात्रों से धैर्य बनाए रखने की अपील
गजेंद्र यादव ने छात्रों को संदेश देते हुए कहा कि वे परिणाम को सकारात्मक दृष्टिकोण से स्वीकार करें और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें। हर परिणाम एक नई शुरुआत का संकेत होता है।
लाखों परीक्षार्थियों की नजरें रिजल्ट पर
इस साल प्रदेशभर से बड़ी संख्या में छात्र 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
रिजल्ट के बाद अगला कदम अहम
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, रिजल्ट चाहे जैसा भी हो, छात्रों को घबराने की बजाय आगे की पढ़ाई और करियर पर फोकस करना चाहिए। यही सफलता की असली दिशा तय करता है।



