खेलछत्तीसगढ़
Trending

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : हॉकी में छत्तीसगढ़ का दमदार प्रदर्शन, मध्यप्रदेश को हराकर जीता कांस्य पदक

रायपुर, 1 अप्रैल 2026। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के अंतर्गत राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आज पुरुष हॉकी का रोमांचक मुकाबला खेला गया। तीसरे और चौथे स्थान के लिए हुए इस मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए मध्यप्रदेश को 14-6 से करारी शिकस्त दी।

मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ की टीम आक्रामक नजर आई और लगातार गोल दागते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। मध्यप्रदेश की टीम ने भी मुकाबले में वापसी की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों के बेहतरीन समन्वय और तेज खेल के आगे टिक नहीं पाई।

छत्तीसगढ़ की इस शानदार जीत के साथ टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने दर्शकों का दिल जीत लिया और स्टेडियम में मौजूद खेल प्रेमियों ने जोरदार तालियों के साथ टीम का उत्साहवर्धन किया।

इस जीत के साथ छत्तीसगढ़ ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है और राज्य के खिलाड़ियों के बढ़ते खेल कौशल को भी प्रदर्शित किया है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button