मनोरंजन
Trending

‘धुरंधर: द रिवेंज’ की पार्टी में आयशा खान का बोल्ड अवतार: ग्लैमरस लुक से लूटी महफिल, रणवीर सिंह के साथ पोज हुए वायरल

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसी मौके पर मुंबई में फिल्म की स्क्रीनिंग और सक्सेस पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें फिल्म की पूरी स्टारकास्ट नजर आई।

इस खास इवेंट में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, सारा अर्जुन और सौम्या टंडन समेत कई सितारों ने शिरकत की। सभी ने फिल्म की सफलता को लेकर खुशी जाहिर की और मीडिया के सामने जमकर पोज दिए।

हालांकि पार्टी की सबसे ज्यादा चर्चा आयशा खान के ग्लैमरस अंदाज की रही। ‘शरारत’ गाने से पॉपुलर हुईं आयशा ने ब्लैक और गोल्डन आउटफिट में एंट्री लेकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

उन्होंने ब्लैक फिगर-हगिंग स्कर्ट के साथ गोल्ड, सिल्वर और ब्लैक कॉम्बिनेशन का हॉल्टर नेक क्रॉप टॉप पहना था, जो उनके लुक को बेहद रिच और क्लासी बना रहा था। मिनिमल ज्वेलरी—इयररिंग्स, रिंग्स और ब्रेसलेट—के साथ उन्होंने स्टाइलिश क्लच कैरी किया और सॉफ्ट कर्ल हेयरस्टाइल से अपने लुक को कम्प्लीट किया।

इवेंट के दौरान आयशा ने रणवीर सिंह के साथ भी कई पोज दिए, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पार्टी में मौजूद अन्य स्टार्स में क्रिस्टल डिसूजा भी शामिल रहीं, जिन्होंने अपनी मौजूदगी से इवेंट की रौनक बढ़ाई।

फिल्म की रिलीज के साथ-साथ इसकी स्टारकास्ट की यह सक्सेस पार्टी भी अब फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गई है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button