dead body : ग्वालियर में एक घर के अंदर मिले चार लोगों के शव

dead body : ग्वालियर ! मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज एक ही परिवार के चार लोगों के शव घर के अंदर बरामद हुआ है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे ने बताया कि महाराजपुरा गांव में एक स्कूल में कार्यरत जितेन्द्र बाल्मीक और dead body : उसकी पत्नी निर्जला में काफी वर्षो से विवाद चला आ रहा है। पहले यह लोग संयुक्त परिवार में रहते थे। उसके बाद भी विवाद होता रहा। फिर यह एक अलग घर लेकर रहने लगे तब भी विवाद होता रहा।
dead body : उन्होंने बताया कि दोनों को बीती रात लडकी के माता पिता ने दोनों को समझाइश दी। लेकिन उसके बाद फिर दोनों पति पत्नी में विवाद हुआ। इस बीच पत्नी ने जहरीला पदार्थ खा लिया और दो वर्ष की बच्ची जानवी को भी जहर दे दिया। जिससे दोनों की मौत हो गई। वहीं पति जितेन्द्र ने बेटा कुलदीप को फांसी पर लटकाया और स्वयं फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने हत्या और आत्महत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।