छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

LPG सिलेंडर बुकिंग में बड़ा बदलाव: अब 25 दिन से पहले दूसरा सिलेंडर नहीं मिलेगा, केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम

नई दिल्ली। एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर सामने आई है। अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग में 25 दिनों का अंतराल अनिवार्य कर दिया गया है। पहले यह समय 21 दिन था। पेट्रोलियम मंत्रालय और प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (IOCL, BPCL, HPCL) ने इस बदलाव को अपने सॉफ्टवेयर सिस्टम में लागू कर दिया है।

सरकार ने यह कड़ा कदम पैनिक बुकिंग और सिलेंडर जमाखोरी की शिकायतों के बाद उठाया है। पिछले कुछ समय में उपभोक्ता पहले 50-55 दिन में बुकिंग करते थे, लेकिन अचानक 15-20 दिन में ही बुकिंग बढ़ने लगी। इससे बाजार में कृत्रिम कमी और ब्लैक मार्केटिंग की स्थिति बन गई।

केंद्र सरकार ने कहा है कि घरेलू गैस कनेक्शन को कमर्शियल कनेक्शन पर प्राथमिकता दी जाएगी और रिफाइनरियों को उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

अब अगर कोई उपभोक्ता 25 दिन से पहले सिलेंडर बुक करता है, तो सिस्टम स्वतः उसकी बुकिंग ब्लॉक कर देगा। इस कदम का उद्देश्य है गैस की निष्पक्ष आपूर्ति सुनिश्चित करना और जमाखोरी पर लगाम लगाना।

केंद्रीय मंत्रालय और कंपनियों का कहना है: “ऊर्जा आपूर्ति और घरेलू गैस की उपलब्धता बनाए रखने के लिए यह नियम बेहद जरूरी है।”


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button