छत्तीसगढ़

महासमुंद चंडी माता मंदिर में नशेड़ी बदमाशों ने मचाया उत्पात, पुजारी और सेवादारों के साथ की मारपीट, CCTV में कैद पूरी घटना

महासमुंद, 6 मार्च 2026: घुंचापाली-बागबाहरा स्थित सुप्रसिद्ध चंडी माता मंदिर में सोमवार शाम को उपद्रव और मारपीट की घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार, 3 से 4 युवक नशे की हालत में मंदिर परिसर में पहुंचे और चाकू लहराते हुए दहशत फैलाने लगे।

उपद्रवियों ने मंदिर के पुजारी और सेवादारों के साथ मारपीट की, जिससे मंदिर परिसर में मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। घटना के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

मंदिर परिसर में लगे CCTV कैमरों में पूरी घटना कैद हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान और पकड़ के लिए जांच शुरू कर दी है।

चंडी माता मंदिर भालुओं के रोज़ाना आने के लिए भी प्रसिद्ध है। इस घटना के समय मंदिर में भक्तों की भीड़ भी मौजूद थी, लेकिन किसी तरह कोई बड़ा हादसा टल गया।

पुलिस कार्रवाई

पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की कोशिश शुरू कर दी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button