छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बस पलटने से 6 यात्रियों की मौत, कई घायल, मची चीख-पुकार

जशपुर/करडेगा: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से भयावह सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी जा रही अनमोल बस एजेंसी की बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। वहीं, 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और प्रशासन की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को तीन एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। प्रशासन और पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button