
रायपुर, 5 मार्च 2026।टी-20 विश्वकप के सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर फाइनल में पहुंचने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।
मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा कि भारतीय टीम ने शानदार और जुझारू प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को पराजित कर भव्य अंदाज़ में फाइनल में प्रवेश किया है। यह पूरे देश के लिए गर्व और उत्साह का क्षण है।
उन्होंने कहा कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों ने अद्भुत टीमवर्क, साहस और उत्कृष्ट खेल कौशल का परिचय देते हुए देशवासियों का दिल जीत लिया है। यह जीत केवल एक मैच की जीत नहीं, बल्कि हर भारतीय के आत्मविश्वास और तिरंगे की शान का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले के लिए शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीम इसी जज़्बे और प्रदर्शन के साथ आगे बढ़ते हुए विश्व मंच पर नया इतिहास रचेगी।



