आज का राशिफल 6 मार्च: धनु को कोर्ट-कचहरी में जीत के संकेत, सिंह के लिए धन लाभ का योग; मकर का साथ देगा भाग्य, जानें 12 राशियों का हाल

रायपुर/डेस्क। 6 मार्च 2026 शुक्रवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है, जबकि कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार आज चंद्रमा कन्या राशि और हस्त नक्षत्र में स्थित है, जिससे लोगों में जिज्ञासा, खोजबीन और चीजों को गहराई से समझने की प्रवृत्ति बढ़ेगी। इस दौरान कई रुके हुए काम पूरे होने और नई जानकारियां सामने आने के योग बन रहे हैं।
ग्रहों की स्थिति की बात करें तो गुरु मिथुन में, केतु सिंह में, चंद्रमा कन्या में हैं। वहीं सूर्य, बुध, मंगल और राहु कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं, जबकि शुक्र और शनि मीन राशि में विराजमान हैं।
मेष
शत्रुओं पर प्रभाव बना रहेगा और गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण जरूर रहेगा, लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रहेंगे। हरी वस्तु का दान शुभ रहेगा।
वृषभ
विद्यार्थियों और शोध कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। प्रेम-संतान का साथ मिलेगा और व्यापार भी अच्छा चलेगा। हरी वस्तु पास रखना लाभदायक होगा।
मिथुन
घर-परिवार में छोटी-मोटी कहासुनी हो सकती है, इसलिए संयम रखें। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में भी स्थिति अच्छी रहेगी।
कर्क
व्यापार के क्षेत्र में कुछ नया करने का अवसर मिल सकता है। पराक्रम और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की के संकेत हैं। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा मध्यम रहेगा, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा।
सिंह
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। परिवार और रिश्तों में वृद्धि होगी। हालांकि वाणी पर संयम रखना जरूरी है और निवेश सोच-समझकर करें। पेट संबंधी परेशानी हो सकती है, इसलिए स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कन्या
आपके व्यक्तित्व में तेज और आत्मविश्वास बना रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आवश्यक वस्तुएं जीवन में सहज उपलब्ध होंगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा।
तुला
मानसिक तनाव और खर्च बढ़ सकता है। सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। कर्ज की स्थिति भी बन सकती है। हालांकि धैर्य रखने पर स्थितियां आपके पक्ष में हो जाएंगी। शनि देव को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक
यात्रा के योग बन सकते हैं और रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। आय के नए स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार तीनों पक्ष मजबूत रहेंगे।
धनु
कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने के संकेत हैं। व्यापारिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा सामान्य रहेगा।
मकर
भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और व्यापार में लाभ के संकेत हैं।
कुंभ
आज थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। चोट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है। हालांकि यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। गणेश जी की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
मीन
दिन आनंददायक रहेगा। परिवार और रिश्तों में सुख मिलेगा। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना जरूरी है।

