आज का राशिफल

आमलकी एकादशी आज: चंद्र-गुरु की शुभ युति से 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, माता लक्ष्मी की कृपा से तगड़ी कमाई के योग

रायपुर/नई दिल्ली, 27 फरवरी 2026। शुक्रवार को फाल्गुन शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी के दिन विशेष ज्योतिषीय संयोग बन रहा है। सूर्योदय के समय चंद्रमा और गुरु मिथुन राशि में युति कर रहे हैं, जिसे अत्यंत शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य सुजीत जी महाराज के अनुसार यह संयोग बुद्धि, सकारात्मक सोच और आर्थिक अवसरों में वृद्धि का संकेत देता है।

आज एकादशी तिथि रात 10:32 बजे तक रहेगी, इसके बाद द्वादशी तिथि प्रारंभ होगी। आर्द्रा नक्षत्र सुबह 10:48 बजे तक रहेगा, फिर पुनर्वसु नक्षत्र लगेगा। आयुष्मान योग शाम 7:44 बजे तक और उसके बाद सौभाग्य योग रहेगा।

इन 6 राशियों को विशेष लाभ

ज्योतिषीय गणना के अनुसार मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि के जातकों को आज विशेष आर्थिक लाभ, रुका हुआ धन प्राप्ति और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। व्यापार और निवेश से जुड़े लोगों के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

ग्रहों की स्थिति

  • मिथुन में चंद्रमा और गुरु
  • सिंह में केतु
  • कुंभ में मंगल, सूर्य, बुध और शुक्र
  • मीन में शनि

करें ये उपाय

  • भगवान विष्णु के मंदिर में जाकर चार परिक्रमा करें।
  • विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
  • श्री सूक्त की 16 ऋचाओं का 18 बार पाठ कर हवन करना शुभ रहेगा।
  • पीले वस्त्र और अन्न का दान करें।

शुक्रवार होने के कारण शुक्र ग्रह का प्रभाव भी प्रबल रहेगा, जिससे वैभव और सुख-संपत्ति में वृद्धि के योग बन रहे हैं।

धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी के दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने से विष्णु कृपा प्राप्त होती है और घर में सुख-समृद्धि आती है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button