छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ ACB ब्रेकिंग: विकलांग व्याख्याता का वेतन रुकवाने के लिए प्राचार्य ने मांगी 15 हजार की रिश्वत, ACB ने रंगे हाथों किया गिरफ्तार

बलौदाबाजार-भाटापारा, 25 फरवरी 2026:
छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने एक बड़े भ्रष्टाचार मामले में सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोपका के प्राचार्य आर.एन. बया को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि प्राचार्य ने विकलांग व्याख्याता विजय कुमार डांडे का 6 महीने से रुका हुआ वेतन पास कराने के लिए 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता खेमेश्वर डांडे ने बताया कि उनके पिता, व्याख्याता विजय कुमार डांडे, वर्ष 2017-18 में एक दुर्घटना के कारण विकलांग हो गए थे, बावजूद इसके वे नियमित रूप से स्कूल जाते थे। लेकिन प्राचार्य आर.एन. बया उन्हें हर महीने का वेतन देने में आनाकानी करते थे और कई बार वेतन निकालने के लिए जबरन रिश्वत भी लेते थे।

छह महीने पहले प्राचार्य ने 10,000 रुपये की जगह 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी और पैसे न देने पर छह महीने का वेतन रोक दिया। वरिष्ठ अधिकारियों को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके बाद प्रार्थी ने रायपुर स्थित ACB में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत सत्यापन के बाद ACB ने ट्रेप लगाया और भाटापारा रेलवे स्टेशन के पास प्राचार्य को 15,000 रुपये लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ धारा 7 P.C. एक्ट 1988, संशोधित अधिनियम 2018 के तहत अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

यह गिरफ्तारी सरकारी कर्मचारियों में भ्रष्टाचार और विकलांग कर्मचारियों के साथ होने वाली दुर्व्यवस्था के खिलाफ ACB की सतत कार्रवाई का हिस्सा मानी जा रही है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button