CG क्राइम ब्रेकिंग : ओडिशा से महाराष्ट्र तक फैले अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों का नेटवर्क ध्वस्त, 68 लाख के गांजा के साथ 8 गिरफ्तार, एक महिला भी शामिल

महासमुंद, 25 फ़रवरी 2026/ छत्तीसगढ़ पुलिस ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कारों में ओडिशा से महाराष्ट्र भेजे जा रहे 8 तस्करों को धर दबोचा। इसमें एक महिला भी शामिल है। चेकिंग के दौरान 137 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत 68.50 लाख रुपए है।
एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने नेशनल हाइवे 53 के रेहटीखोल पर ईको (OD19T6003) और टोयोटा (MH01BK4102) कारों को रोककर तलाशी ली। आरोपियों ने बताया कि यह गांजा ओडिशा के अंगुल से महाराष्ट्र के अकोला ले जाया जा रहा था।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल और 11,400 रुपए नगद भी जब्त किए। सभी आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20बी(2)(सी), 29(1) के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। इस कार्रवाई से पुलिस पूरे सप्लाई चैन को तोड़ने में सफल रही।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और विवरण:
- शिवा साहू, पिता विश्वनाथ साहू, 40, अंगुल, ओडिशा
- बुधु भूतिया, पिता धोबा भूतिया, 29, अंगुल, ओडिशा
- निलो फार शफी, पति मो. शफी, 40, अकोला, महाराष्ट्र
- सुल्तान खान, पिता समरोज खान, 34, चेम्बूर, महाराष्ट्र
- नरोत्तम बेहरा, पिता गोविन्द बेहरा, 40, अंगुल, ओडिशा
- सुशील साहू, पिता निलंकठ साहू, 34, अंगुल, ओडिशा
- दिलशाद खान, पिता शाहिब खान, 33, पूर्णिया, बिहार
- शेख जब्बार, पिता शेख जफ्फार, 27, अकोला, महाराष्ट्र
पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से पूरे अंतर्राज्यीय गांजा सप्लाई नेटवर्क को तोड़ने में सफलता मिली है।



