छत्तीसगढ़रायपुर
Trending

अंबिकापुर से दिल्ली सीधी उड़ान मार्च अंत से, बिलासपुर बनेगा स्टॉपेज; किराया 4500-6000, हफ्ते में दो दिन उड़ान

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल्ली के लिए हवाई सेवा मार्च के आखिरी सप्ताह से शुरू होने जा रही है। एलायंस एयर की फ्लाइट सप्ताह में दो दिन सोमवार और बुधवार को संचालित होगी, जो बिलासपुर होते हुए दिल्ली पहुंचेगी। संभावित किराया 4500 से 6000 रुपए के बीच रहने का अनुमान है।

72 सीटर विमान से होगी उड़ान

फ्लाइट का संचालन 72 सीटर ATR विमान से किया जाएगा। कंपनी फिलहाल बिलासपुर-दिल्ली रूट पर सप्ताह में तीन दिन उड़ान संचालित कर रही है, अब अंबिकापुर को भी इस नेटवर्क से जोड़ा जा रहा है।

पहले भी शुरू हुई थी सेवा, लेकिन बंद हो गई

अंबिकापुर के मां महामाया एयरपोर्ट (दरिमा) से दिसंबर 2024 में क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना उड़ान योजना के तहत फ्लाई बिग कंपनी ने रायपुर और बिलासपुर के लिए 19 सीटर विमान सेवा शुरू की थी, लेकिन अनियमित संचालन के कारण करीब छह महीने बाद सेवा बंद हो गई थी।

सांसद ने किया स्वागत, इंडिगो से भी चर्चा

सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज ने नई उड़ान का स्वागत किया है। उनके अनुसार, इंडिगो से भी बातचीत जारी है और रायपुर-अंबिकापुर-प्रयागराज रूट शुरू करने पर विचार हो रहा है।

कंपनी की देशभर में मजबूत कनेक्टिविटी

एलायंस एयर देश के 57 शहरों को जोड़ती है और प्रतिदिन 100 से अधिक घरेलू उड़ानें संचालित करती है। कंपनी पहले से रायपुर से हैदराबाद और जगदलपुर के लिए भी सेवा दे रही है।

नई सेवा शुरू होने से सरगुजा संभाग को राजधानी दिल्ली से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलेगी, जिससे व्यापार, पर्यटन और चिकित्सा यात्रा को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button