छत्तीसगढ़
Trending
मुख्य न्यायाधीश की माता को श्रद्धांजलि: CM विष्णुदेव साय बोले– स्नेह-संस्कार जीवन की सबसे बड़ी पूंजी

रायपुर, 18 फरवरी 2026।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रमेश सिन्हा की माता स्वर्गीय कुसुम सिन्हा को श्रद्धांजलि अर्पित की। वे बिलासपुर के बोदरी स्थित मुख्य न्यायाधीश निवास में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे और छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया और कहा कि माता का स्नेह, संस्कार और त्याग जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है। उनका सरल और स्नेहमयी स्वभाव सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री व सांसद तोखन साहू, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव, पूर्व राज्यपाल रमेश बैस और विधायक सुशांत शुक्ला सहित न्यायाधीश, अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।



