छत्तीसगढ़
Trending

बनोरा के अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कहा — यह आध्यात्मिक मूल्यों की पाठशाला; गुरु दर्शन कर लिया आशीर्वाद

रायपुर/रायगढ़, 14 फरवरी 2026। विष्णुदेव साय रायगढ़ प्रवास के दौरान ग्राम बनोरा स्थित अघोर गुरु पीठ ब्रह्मनिष्ठालय बनोरा पहुंचे। यहां उन्होंने उपासना स्थल पर अघोरेश्वर अवधूत भगवान राम की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बाबा प्रियदर्शी भगवान राम के दर्शन कर आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा राज्य की अमूल्य धरोहर है और अघोर गुरु पीठ जैसे संस्थान समाज को संस्कार, सेवा और सद्भाव का संदेश दे रहे हैं। यहां आने से आत्मिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है।

साय ने कहा कि संत परंपरा समाज को नैतिक दिशा देती है, जो जनकल्याण और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला है। राज्य सरकार विकास के साथ-साथ आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए भी प्रतिबद्ध है और अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा-स्वास्थ्य तथा सेवा की भावना पहुंचाना ही सच्चा राष्ट्र निर्माण है।

इस दौरान महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्रीलाल साहू, पूर्व विधायक विजय अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button