छत्तीसगढ़
Trending

Accident Near Raipur PWD Bridge : रायपुर PWD ब्रिज के पास भीषण हादसा, बेकाबू ट्रक डिवाइडर से टकराया, घंटों लगा ट्रैफिक जाम

रायपुर। राजधानी रायपुर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर बड़ा हादसा करा दिया। देर रात PWD ब्रिज के पास एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक के सामने के सभी पहिए अलग हो गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश सिंह गहरवार ने बताया कि दुर्घटना उस समय हुई, जब एक ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक चालक तेज रफ्तार में था और वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

हादसे के बाद सड़क पर ट्रक और ट्रेलर के क्षतिग्रस्त हिस्से फैल जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पांच पड़ी नाका ओवरब्रिज से लेकर रायपुरा ओवरब्रिज तक लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। जाम के कारण दफ्तर जाने वाले लोगों और आपात सेवाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, कई वाहन घंटों तक फंसे रहे।

सूचना मिलने पर पुलिस और ट्रैफिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारु किया जा सका।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि तेज रफ्तार से बचें और सड़क किनारे खड़े वाहनों के आसपास विशेष सतर्कता बरतें, ताकि इस तरह की दुर्घटनाओं को रोका जा सके।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button