छत्तीसगढ़

दूरदर्शन पर कल से रायपुर साहित्य महोत्सव का प्रसारण, ‘साहित्य पर्व’ के नाम से दिखेगा खास कार्यक्रम

रायपुर, 09 फ़रवरी 2026। रायपुर साहित्य महोत्सव के तीन दिवसीय आयोजन का दूरदर्शन पर विशेष प्रसारण 10 फरवरी से शुरू होगा। यह कार्यक्रम ‘साहित्य पर्व’ शीर्षक से छह दिनों तक दर्शकों के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

प्रसारण की तिथियां 10, 12, 15, 17, 19 और 22 फरवरी निर्धारित की गई हैं। सभी एपिसोड शाम 3:30 बजे से प्रसारित होंगे। दर्शक इसे टाटा प्ले चैनल नंबर 1174, डीडी फ्री डिश और डीडी छत्तीसगढ़ चैनल पर देशभर में देख सकेंगे।

इसके अलावा ‘साहित्य पर्व’ डीडी छत्तीसगढ़ के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध रहेगा। मोबाइल दर्शक इसे ‘WAVES’ एप के माध्यम से देख सकते हैं, जिसे एप्पल स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।

कार्यक्रम का निर्माण जनसंपर्क विभाग के सहयोग से इरा फिल्म्स द्वारा किया गया है। इस प्रसारण के जरिए रायपुर साहित्य महोत्सव के प्रमुख सत्रों, विचार-विमर्श और साहित्यिक प्रस्तुतियों को देशभर के दर्शकों तक पहुंचाया जाएगा।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button