राष्ट्रीय
Trending

Budget 2026: सिर्फ दवाइयां ही नहीं, बजट में बहुत कुछ हुआ सस्ता-महंगा; यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली, 01 फ़रवरी 2026/ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया। इस बजट में जहां कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाओं को सस्ता कर आम मरीजों को राहत दी गई है, वहीं आम आदमी को इनकम टैक्स में कोई सीधी राहत नहीं मिली। बजट में कई ऐसे सामान भी हैं जो अब महंगे हो जाएंगे, जबकि कई जरूरी सेक्टर को राहत दी गई है।

Budget 2026 Highlights

  • कैंसर और दुर्लभ बीमारियों की दवाएं हुईं सस्ती
  • इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं
  • इंपोर्टेड छाते, कॉफी मशीन और ATM पार्ट्स हुए महंगे
  • रिन्यूएबल एनर्जी और इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा

बजट 2026 में क्या हुआ सस्ता

  • कैंसर की दवाएं
  • 7 दुर्लभ बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाएं और विशेष भोजन
  • व्यक्तिगत उपयोग के लिए इंपोर्ट की गई दवाएं
  • माइक्रोवेव ओवन के कंपोनेंट
  • विमान के इंजन और पार्ट्स
  • सोलर ग्लास सामग्री
  • न्यूक्लियर पावर प्रोजेक्ट के लिए इंपोर्टेड सामान
  • क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े पूंजीगत उपकरण

बजट 2026 में क्या हुआ महंगा

  • कम कीमत वाले इंपोर्टेड छाते
  • पोटेशियम हाइड्रोक्साइड
  • ATM और कैश डिस्पेंसर मशीन व उनके पार्ट्स
  • विदेशी फिल्म और ब्रॉडकास्टिंग उपकरण
  • चिड़ियाघर के लिए इंपोर्ट किए गए जानवर और पक्षी
  • अमोनियम फॉस्फेट और नाइट्रो-फॉस्फेट उर्वरक
  • कॉफी रोस्टिंग, ब्रूइंग और वेंडिंग मशीनें
  • अरंडी ऑयल केक

राजनीतिक प्रतिक्रिया

सत्ता पक्ष ने बजट 2026 को विकसित भारत की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है, जबकि विपक्ष का कहना है कि बजट में आम आदमी के लिए कोई ठोस राहत नहीं है और विजन की कमी दिखती है।

बजट में क्या सस्ता और क्या महंगा हुआ, इससे साफ है कि सरकार का फोकस हेल्थ, इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सेक्टर पर है, लेकिन टैक्सपेयर्स को इस बार निराशा हाथ लगी है।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button