छत्तीसगढ़राष्ट्रीय

बड़ी राजनीतिक खबर : महाराष्ट्र को मिली पहली महिला उपमुख्यमंत्री, सुनेत्रा अजित पवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी शुभकामनाएं

रायपुर, 01 फ़रवरी 2026/ महाराष्ट्र की राजनीति में नया इतिहास रचते हुए सुनेत्रा अजित पवार ने राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र की प्रथम महिला उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर सुनेत्रा अजित पवार को हार्दिक बधाई। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में वह राज्य की विकास यात्रा को नई दिशा और गति देंगी।

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में पुनः शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
यह उपलब्धि न केवल महाराष्ट्र बल्कि देश की राजनीति में महिला नेतृत्व को और मजबूती देने वाली मानी जा रही है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button