बड़ी खबर : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज पेश करेंगी 2026-27 का केंद्रीय बजट, जनता की नजरें टैक्स और महंगाई पर

रायपुर, 01 फ़रवरी 2026/ केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी। लोकसभा में बजट भाषण सुबह 11 बजे शुरू होगा। यह मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का तीसरा और निर्मला सीतारमण का लगातार नौवां बजट होगा।
सूत्रों के मुताबिक बजट भाषण की अवधि एक से डेढ़ घंटे रहने का अनुमान है। ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए यह बजट आर्थिक दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।
देशभर की जनता को इस बजट से कई बड़ी उम्मीदें हैं। खासतौर पर टैक्स में राहत, महंगाई पर नियंत्रण, कल्याणकारी योजनाओं के विस्तार, इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश और आर्थिक सुधारों को लेकर बड़े ऐलान हो सकते हैं।
विशेषज्ञों का मानना है कि सरकार इस बजट के जरिए विकास की रफ्तार बनाए रखने के साथ-साथ आम आदमी और मध्यम वर्ग को राहत देने की कोशिश करेगी। अब सभी की निगाहें संसद में होने वाले बजट भाषण पर टिकी हैं।


