छत्तीसगढ़
Trending
महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी श्रद्धांजलि, कहा—सत्य और अहिंसा आज भी देश को दिशा देने वाले मूल्य

रायपुर, 30 जनवरी 2026।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों के माध्यम से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी। उन्होंने सत्याग्रह जैसे आंदोलनों के जरिए यह सिखाया कि दृढ़ संकल्प और नैतिक बल से बड़ी से बड़ी चुनौतियों को भी परास्त किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी जी के विचार आज भी समाज, शासन और लोकतंत्र को मार्गदर्शन देने वाले हैं और हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा और राम गर्ग भी उपस्थित रहे।



