आज का राशिफल: 30 जनवरी 2026मिथुन राशि में बना शुभ योग, कन्या-तुला समेत कई राशियों को मिलेगा गुरु-चंद्र युति का लाभ

नई दिल्ली। आज 30 जनवरी 2026, शुक्रवार को चंद्रमा का गोचर दिन-रात आर्द्रा नक्षत्र में मिथुन राशि से हो रहा है। ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार आज एक ओर जहां गजकेसरी योग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर केमद्रुम योग का प्रभाव भी रहेगा। ऐसे में आज का दिन विशेष रूप से मिथुन, कन्या और तुला राशि के जातकों के लिए लाभदायक माना जा रहा है। कुछ राशियों को आर्थिक उन्नति के संकेत मिल रहे हैं, जबकि कुछ को खर्च और सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। ज्योतिषाचार्य राकेश झा के अनुसार जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों का हाल।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभ और आनंद से भरा रहेगा। नौकरी-पेशा लोगों को कार्ययोजना का लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में आकस्मिक लाभ के योग हैं। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ राशि के जातकों के लिए पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और लव लाइफ रोमांटिक रहेगी। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
मिथुन राशि के जातकों की आज कमाई में वृद्धि होगी। गजकेसरी योग के प्रभाव से बुद्धि और निर्णय क्षमता मजबूत रहेगी। नौकरी और व्यवसाय में नई शुरुआत संभव है। आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क राशि के जातकों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं और मानसिक तनाव रह सकता है। सरकारी कामों में सावधानी जरूरी है। विदेश से जुड़े कार्यों में लाभ मिल सकता है। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह राशि के जातकों को आज सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकता है। रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत हैं। हालांकि सेहत को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या राशि के जातकों के लिए करियर में बड़ा अवसर मिल सकता है। नौकरी बदलने के इच्छुक लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन अनुकूल रहेगा। आज भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला राशि के जातकों को आज वाणी और बुद्धि से बड़ी सफलता मिल सकती है। निवेश और व्यवसाय से लाभ होगा। पारिवारिक सम्मान बढ़ेगा। आज भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज अनचाहे खर्च परेशानी बढ़ा सकते हैं। विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। प्रॉपर्टी और तकनीकी कार्यों में लाभ संभव है। आज भाग्य 82 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु राशि के जातकों के लिए कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। सरकारी और प्रबंधन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। आज भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर राशि के जातकों को आज जल्दबाजी में लिए गए फैसलों से बचना चाहिए। तकनीकी ज्ञान और अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 84 प्रतिशत तक साथ देगा।
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज नया काम शुरू करने के योग हैं। शिक्षा, विदेश और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लाभ होगा। आज भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन राशि के जातकों के लिए नौकरी और व्यवसाय में दिन अनुकूल रहेगा। कोर्ट-कचहरी और पारिवारिक मामलों में सफलता मिलेगी। आज भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

