Aaj Ka Rashifal 22 January 2026: दुरुधरा, नवम-पंचम और बुधादित्य योग से चमकेगा भाग्य, मेष-मिथुन-तुला को सबसे ज्यादा फायदा

आज का राशिफल – 22 जनवरी 2026/ गुरुवार को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए शुभ संकेत दे रही है। चंद्रमा का गोचर कुंभ राशि में होने से आज दुरुधरा योग बन रहा है। इसके साथ नवम-पंचम योग और बुधादित्य योग का भी संयोग है, जो करियर, धन और पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिणाम देगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज मेष, मिथुन और तुला राशि वालों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन मंगलकारी रहेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग और प्रोत्साहन मिलेगा, सहकर्मियों का साथ बना रहेगा और सरकारी व कानूनी मामलों में सफलता के योग हैं। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा। आज भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृषभ राशि वालों के लिए आज सम्मान और प्रभाव बढ़ाने वाला दिन है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे दबाव बढ़ेगा लेकिन प्रतिष्ठा में इजाफा होगा। व्यापार में लाभ, वाहन या सुख-साधन खरीदने के योग हैं। पारिवारिक सहयोग मिलेगा और संतान से खुशी प्राप्त होगी। भाग्य 85 प्रतिशत तक अनुकूल रहेगा।
मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। काम का दबाव और मानसिक तनाव रह सकता है, लेकिन बुद्धिमानी से लिए गए फैसले लाभ दिलाएंगे। किसी पुराने परिचित से सहयोग मिल सकता है और नया काम शुरू करने का विचार भी आएगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
कर्क राशि के लिए आज खर्च बढ़ने के संकेत हैं। अचानक आने वाले खर्च मानसिक उलझन बढ़ा सकते हैं। नौकरी में दबाव रहेगा और नौकरी बदलने का विचार मन में आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा, सेहत का ध्यान रखें। भाग्य 81 प्रतिशत तक साथ देगा।
सिंह राशि के लिए आज का दिन सामान्य से अच्छा रहेगा। तकनीकी ज्ञान और क्षमताओं का लाभ मिलेगा, नई योजना शुरू हो सकती है और पुराने संपर्क काम आएंगे। पारिवारिक माहौल अनुकूल रहेगा। भाग्य 86 प्रतिशत तक साथ देगा।
कन्या राशि वालों के लिए दिन लाभदायक है। साहस और आत्मविश्वास से विरोधी कमजोर पड़ेंगे। विदेश, बीमा, लोन और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा। भाग्य 87 प्रतिशत तक साथ देगा।
तुला राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से अच्छा दिन है। अटका हुआ पैसा मिलने के योग हैं, नौकरी में सहयोग मिलेगा और नए काम की शुरुआत हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा और लव लाइफ में भी सकारात्मकता रहेगी। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज सफलता के द्वार खुले हैं। प्रमोशन, प्रॉपर्टी और व्यापार में लाभ के योग हैं, एक से अधिक स्रोतों से आय हो सकती है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन संतुलित रहेगा। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।
धनु राशि के लिए आज बड़ा अवसर मिल सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी और वरिष्ठों से मार्गदर्शन मिलेगा। सरकारी और प्रबंधन से जुड़े कार्यों में सफलता के संकेत हैं। भाग्य 88 प्रतिशत तक साथ देगा।
मकर राशि के जातकों को आज चतुर्ग्रही योग का लाभ मिलेगा। रचनात्मक क्षमता और कार्यकुशलता से करियर में उन्नति होगी, कोर्ट-कचहरी के मामलों में राहत मिल सकती है। भाग्य 87 प्रतिशत तक अनुकूल रहेगा।
कुंभ राशि वालों के लिए दिन लाभ और खर्च दोनों लेकर आएगा। अप्रत्याशित खर्च और मानसिक उलझन हो सकती है, इसलिए धैर्य और संयम से काम लें। नौकरी में सहयोग मिलेगा और पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा। भाग्य 83 प्रतिशत तक साथ देगा।
मीन राशि के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। कार्यक्षेत्र में तनाव और अनचाहे खर्च संभव हैं। सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। धार्मिक और शुभ कार्यों में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। भाग्य 85 प्रतिशत तक साथ देगा।

