राष्ट्रीय

Candidate : विपक्ष ने मार्गरेट अल्वा को बनाया उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

Candidate : नयी दिल्ली ! कांग्रेस सहित कई अन्य विपक्षी दलों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा चार राज्यों में राज्यपाल रहीं मार्गरेट अल्वा को उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है।

Candidate : कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख जयराम रमेश ने ट्वीट करके यह जानकारी देते हुए बताया कि विपक्षी दलों ने अल्वा को उपराष्ट्रपति पद के लिए संयुक्त उम्मीदवार घोषित किया है।

Candidate : अल्वा ने कई महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है। अपने लंबे राजनीतिक जीवन में उन्हें राज्यपाल जैसे महत्वपूर्ण संवैधानिक पद पर काम करने का खासा अनुभव है और उन्होंने चार राज्यों के राज्यपाल के रूप में काम किया है। कई बार संसद सदस्य रही श्रीमती अल्वा ने केंद्रीय मंत्री के रूप में भी सेवाएं दी हैं।

श्रीमती अल्वा राजस्थान, उत्तराखंड, गोवा और गुजरात की राज्यपाल रही हैं। वह गोवा की 17वीं, गुजरात की 23वीं, राजस्थान की 20वी और उत्तराखंड की चौथी राज्यपाल के रूप में काम कर चुकी है।

Dispatch
Dispatch Desk1

Show More

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

Back to top button