छत्तीसगढ़
Trending
CG कैबिनेट बैठक 10 दिसंबर को: CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण निर्णयों पर होगी चर्चा

रायपुर, 7 दिसंबर 2025/मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक 10 दिसंबर को मंत्रालय, महानदी भवन में सुबह 11 बजे से आयोजित होगी।
इस बैठक में शासन की प्रमुख योजनाओं, प्रशासनिक सुधारों और आगामी नीतिगत निर्णयों पर महत्वपूर्ण मंथन होने की संभावना है। विभिन्न विभागों द्वारा प्रस्तावित एजेंडा बिंदुओं पर भी विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, किसान कल्याण, उद्योग, अवसंरचना विकास तथा कानून-व्यवस्था से जुड़े अहम मुद्दे एजेंडे में शामिल रहेंगे।
बैठक के बाद प्रेस ब्रीफिंग में लिए गए निर्णयों की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी।



