छत्तीसगढ़
Trending

शक्ति दिवस और शहीद गेंद सिंह समारोह: हल्बा-हल्बी समाज ने सीएम साय को दिया बड़ा आमंत्रण

रायपुर, 6 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से राजधानी रायपुर स्थित उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ हल्बा-हल्बी समाज के प्रतिनिधिमण्डल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमण्डल ने आगामी समाजिक आयोजनों की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री को आमंत्रित किया।

प्रतिनिधिमण्डल ने बताया कि समाज द्वारा 27 दिसंबर 2025 को दुर्ग के पुलगांव में समाजिक सम्मेलन एवं शक्ति दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा 20 जनवरी 2026 को रायपुर में क्रांतिकारी अमर शहीद गेंद सिंह के 201वीं शहादत दिवस समारोह का आयोजन प्रस्तावित है। प्रतिनिधिमण्डल ने इन दोनों महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री की उपस्थिति का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री साय ने आमंत्रण के लिए समाज का आभार व्यक्त करते हुए हल्बा-हल्बी समुदाय के गौरवशाली इतिहास और सांस्कृतिक परंपराओं की सराहना की। उन्होंने दोनों आयोजनों की सफलता के लिए शुभकामनाएँ भी दीं।

इस दौरान महेश गागड़ा, डॉ. देवेंद्र महला, गिरिवर ठाकुर, हृदय राम कोसमा, मिथीर राम सलेंद्र सहित समाज के अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button