छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री ने रामकथा पोस्टर और कैलेंडर का किया लोकार्पण, जामुल में 28 दिसंबर से होगा आयोजन

रायपुर, 05 दिसंबर 2025।
राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में प्यारे श्री राधाकृष्ण संस्कार मंच, जामुल के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने आगामी श्री रामकथा कार्यक्रम के लिए तैयार किए गए पोस्टर और कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया।

प्रतिनिधिमंडल ने जानकारी दी कि श्री रामकथा का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 06 जनवरी 2026 तक दुर्ग जिले के जामुल नगर में किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस पावन आयोजन में सम्मिलित होने हेतु आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए मंच के सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए रामकथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर मंच के संरक्षक दिलेश्वर उमरे, संयोजक ईश्वर उपाध्याय, तथा जागेश्वर मल सोनी, उमेश निर्मलकर, नेत राम साहू, जितेंद्र साहू, इंद्रजीत उपाध्याय, वैभव उपाध्याय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button