छत्तीसगढ़
Trending

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अंतिम दौर में, विकास का नया अध्याय शुरू — मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर, 6 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद अब अपनी अंतिम सांसें गिन रहा है और राज्य नए विकास युग की ओर तेज़ी से बढ़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि नक्सलवाद जैसे बड़े खतरे का लगभग समूल उन्मूलन डबल इंजन सरकार की मजबूत नीतियों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के स्पष्ट संकल्प तथा वीर सुरक्षाबलों की बहादुरी का सामूहिक परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि नक्सलवाद अब अपने अंतिम चरण में पहुंच चुका है, जो छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का लक्ष्य है कि 31 मार्च 2026 तक देश को नक्सलवाद से पूर्णतः मुक्त किया जाए, और आज यह संकल्प ज़मीन पर तेजी से साकार हो रहा है।

साय ने कहा कि नक्सली हिंसा कम होते ही बस्तर सहित पूरे राज्य में शांति और स्थिरता स्थापित होने लगी है। वर्षों तक विकास से दूर रहे क्षेत्रों में अब सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, संचार, पर्यटन और आजीविका जैसे क्षेत्रों में तेज़ी से काम हो रहा है।
उन्होंने कहा—“बस्तर अब बदलाव की राह पर है, आने वाले वर्षों में वहां विकास की गंगा बहेगी।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, केंद्र सरकार का मार्गदर्शन और सुरक्षा बलों का साहस—इन तीनों के संयुक्त प्रयास से छत्तीसगढ़ न केवल नक्सलवाद से मुक्त होगा, बल्कि देश के अग्रणी विकासशील राज्यों में शामिल होगा।

उन्होंने कहा कि नया छत्तीसगढ़ शांति, समृद्धि, विश्वास और विकास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button