छत्तीसगढ़

सुकमा में दुर्गा ज्वेलर्स में बड़ा डकैती कांड, पुलिस ने 3 घंटे में सुलझाया — मास्टरमाइंड सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में बुधवार रात दुर्गा ज्वेलर्स में हुई हथियारबंद लूट की वारदात को पुलिस ने मात्र तीन घंटे में ही सुलझा लिया। पुलिस ने लूट में शामिल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी निशानदेही पर करीब 12 लाख रुपये के आभूषण, पिस्टल, चाकू, मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल बरामद किए गए हैं। जांच में पता चला कि वारदात का मास्टरमाइंड अंकित राय था, जिसने मध्यप्रदेश से अपने साथियों को बुलाकर पूरी साजिश रची थी।


ऐसे दिया आरोपियों ने वारदात को अंजाम

सुकमा SP किरण चव्हाण ने बताया कि 4 दिसंबर की रात करीब 8:30 बजे दो नकाबपोश आरोपी पिस्टल और चाकू लेकर सुकमा मेन रोड स्थित दुर्गा ज्वेलर्स में घुसे।
दुकानदार को हथियार दिखाकर आभूषण लूटे और भागने लगे। इसी दौरान एक आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और तुरंत विशेष पुलिस दल का गठन किया गया। जिले के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नाकेबंदी की गई और कंट्रोल रूम से लगातार मॉनिटरिंग होती रही।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई के चलते तीन घंटे के भीतर ही तीनों आरोपी पकड़ लिए गए


ऐसे रची गई लूट की साजिश

पूछताछ में खुलासा हुआ कि—

  • मास्टरमाइंड अंकित सरकार (18) — सुकमा निवासी, गांजा तस्करी और आपराधिक गतिविधियों में शामिल
  • उसने MP से अपने साथी कोमल सिंह और आर्यन रैपुरिया को बुलाया
  • तीनों ने दुकान की रेकी की और अंकित के कमरे में बैठकर पूरी योजना बनाई
  • वारदात के दिन अंकित बाहर खड़ा होकर पुलिस की गतिविधियों पर नजर रखता रहा
  • अंदर दोनों साथी नकाब पहनकर हथियारों के साथ दुकान में घुसे और लूट की घटना को अंजाम दिया

लेकिन पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई के कारण फरार होने से पहले ही तीनों दबोच लिए गए।


किसके खिलाफ कौन-सी धाराएं लगीं?

आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है:

  • धारा 309(6), 311, 332(बी), 3(5) BNS
  • 25, 27 आर्म्स एक्ट

सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की प्रक्रिया जारी है।


गिरफ्तार आरोपी

  • कोमल सिंह (22 वर्ष) – जिला भिंड, मध्यप्रदेश
  • आर्यन रैपुरिया (24 वर्ष) – जिला भिंड, मध्यप्रदेश
  • अंकित राय (18 वर्ष) – सुकमा, छत्तीसगढ़

कार्रवाई में शामिल अधिकारी

इस पूरी सफलता में इन अधिकारियों और टीमों की अहम भूमिका रही:

  • एएसपी रोहित शाह
  • एसडीओपी परमेश्वर तिलकवार
  • डीएसपी रविकांत सहारे, के.के. बाजपेई, मोनिका श्याम
  • निरीक्षक शिवानंद तिवारी (थाना प्रभारी सुकमा)
  • निरीक्षक रंजीत सिंह (थाना प्रभारी छिंदगढ़)
  • नक्सल सैल व साइबर सैल की टीम

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button