
रायपुर एयरपोर्ट पर मंगलवार को यात्रियों ने जमकर हंगामा किया। इंडिगो एयरलाइन की कई फ्लाइट्स देरी से चलने और कुछ के कैंसिल होने के कारण यात्रियों में नाराज़गी बढ़ गई।
दोपहर की कई फ्लाइट्स अब तक उड़ान नहीं भर सकी हैं, जिसके चलते बैंगलोर, दिल्ली, चेन्नई और कोलकाता जाने वाले यात्री घंटों से एयरपोर्ट पर फंसे हुए हैं।
यात्रियों ने आरोप लगाया है कि इंडिगो की ओर से फ्लाइट डिले की जानकारी समय पर नहीं दी गई। अचानक गेट बदलने और अनाउंसमेंट नहीं होने को लेकर भी नाराज़गी देखने को मिली।
लंबे इंतजार की वजह से एयरपोर्ट का वेटिंग एरिया यात्रियों से खचाखच भरा है। कई यात्रियों ने कहा कि वे सुबह से एयरपोर्ट पर बैठे हैं, लेकिन उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है।
फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और यात्री एयरलाइन मैनेजमेंट से स्पष्ट जवाब की मांग कर रहे हैं।



