छत्तीसगढ़

CG NEWS : तारबाहर क्षेत्र में गौवंश के साथ दुष्कर्म का आरोप, वीडियो वायरल होने पर आरोपी पुलिस के हवाले; हिंदू संगठनों में आक्रोश

बिलासपुर।बिलासपुर के तारबाहर इलाके में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर गौवंश के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। घटना से जुड़ा कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हिंदू संगठनों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। संगठन के सदस्यों ने न सिर्फ मामले की सूचना पुलिस को दी, बल्कि आरोपी युवक को पकड़कर तारबाहर थाने भी पहुंचाया।

पुलिस फिलहाल वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विश्लेषण के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधियों ने इस घटना को “मानवता को शर्मसार करने वाला कृत्य” बताया और आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। संगठनों ने कहा कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए समाज और प्रशासन दोनों को सतर्क रहने की जरूरत है, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत करने की हिम्मत न जुटा सके।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button