छत्तीसगढ़
Trending

दीक्षांत समारोह के लिए रवाना हुए CM साय; बीजापुर मुठभेड़ पर कड़ा बयान—“तीन जवान शहीद, कई नक्सली ढेर… ऑपरेशन जारी”

रायपुर, 04 दिसंबर 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर स्थित अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय में आयोजित दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रायपुर से रवाना हो गए। प्रस्थान से पहले रायपुर एयरपोर्ट पर उन्होंने पत्रकारों से चर्चा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि “छत्तीसगढ़ का सौभाग्य है कि दीक्षांत समारोह में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो रहे हैं। राज्यपाल भी मौजूद रहेंगे, यह हम सभी के लिए गौरव की बात है।”

बीजापुर मुठभेड़ पर मुख्यमंत्री का बयान

बीजापुर में हुई नक्सली मुठभेड़ में जवानों की शहादत पर उन्होंने गहरा दुख जताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा—

“लगातार ऑपरेशन हो रहे हैं। हमारे जवान मजबूती के साथ नक्सलवाद के खिलाफ लड़ रहे हैं। कल के ऑपरेशन में DRG के तीन जवान शहीद हुए हैं। हम उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं, उनके साहस को नमन करते हैं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दें।”

उन्होंने आगे कहा कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल की है और बड़ी संख्या में नक्सली न्यूट्रलाइज हुए हैं।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने भी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा—

“बीजापुर ऑपरेशन में 16 नक्सली मारे गए हैं। हमारे जवानों ने बहादुरी से ऑपरेशन को अंजाम दिया। हमने तीन जवानों को खोया है। नक्सलियों की यह कायराना हरकत है। जवानों की शहादत को व्यर्थ नहीं जाने देंगे।”

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button