छत्तीसगढ़
Trending

CM विष्णुदेव साय का आज का व्यस्त दौरा — बिलासपुर से सुहेला और दामाखेड़ा तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर, 4 दिसंबर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बिलासपुर, सुहेला और दामाखेड़ा के दौरों पर रहेंगे। सुबह मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान के बाद वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जिनमें अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का छठवां दीक्षांत समारोह और सुहेला में भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम प्रमुख हैं।


🔹 सुबह रायपुर से बिलासपुर प्रस्थान

  • 09:25 AM रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान
  • 09:40 AM स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर पहुंचकर स्टेट प्लेन से बिलासपुर के लिए रवाना
  • 10:00 AM बिलासा देवी केवट एयरपोर्ट, बिलासपुर आगमन
  • 10:30 AM अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय परिसर, कोनी पहुंचेंगे

🔹 दीक्षांत समारोह में शिरकत

  • 10:30 AM – 12:00 Noon
    मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

🔹 सुहेला में भूमिपूजन-लोकार्पण कार्यक्रम

  • 12:05 PM बिलासपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा सुहेला के लिए प्रस्थान
  • 12:30 PM – 01:30 PM
    दुर्गोत्सव मैदान, सुहेला में भूमिपूजन एवं लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे।
  • 01:30 PM – 02:00 PM आरक्षित समय

🔹 दामाखेड़ा (चंदेरी) में आगमन

  • 02:05 PM सुहेला से हेलीकॉप्टर द्वारा दामाखेड़ा प्रस्थान
  • 02:25 PM – 03:00 PM
    नारायणी फॉर्म एंड रिसोर्ट, चंदेरी (दामाखेड़ा) में आरक्षित कार्यक्रम

🔹 शाम को रायपुर वापसी

  • 03:05 PM दामाखेड़ा से हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए प्रस्थान
  • 03:25 PM पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर आगमन
  • 03:30 PM मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइंस पहुंचकर दिन का कार्यक्रम समाप्त

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button