छत्तीसगढ़
Trending

CG BREAKING : CM विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट बैठक शुरू

रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित मंत्रालय, महानदी भवन में आज मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राज्य सरकार के कई अहम नीतिगत और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, सरकार की प्राथमिक योजनाओं, विकास कार्यों, सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों और वित्तीय प्रबंधन से जुड़े प्रस्तावों पर निर्णय लिया जा सकता है। इसके अलावा प्रदेश में आगामी महीनों में लागू की जाने वाली योजनाओं और चल रहे प्रोजेक्ट्स की समीक्षा भी एजेंडे में शामिल है।

सभी मंत्री बैठक में मौजूद हैं और चर्चा का दौर जारी है। कैबिनेट के फैसलों को लेकर पूरे राज्य में उत्सुकता बनी हुई है।

अधिक अपडेट्स जल्द…

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button