छत्तीसगढ़

CG Accident: दर्शनार्थियों से भरी बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 की मौत, 4 गंभीर घायल

सूरजपुर, 01 दिसंबर 2025 / ओड़गी थाना क्षेत्र के बांक में बीती रात एक बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 1 व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मध्यप्रदेश के कुंभिया गांव से आए 8 श्रद्धालु कुदरगढ़ धाम के दर्शन करके लौट रहे थे। हादसे में 3 यात्रियों को मामूली चोटें आईं।

घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ओड़गी में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर मृतक का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button