रायपुर में गूंजा मन की बात : 128वीं कड़ी में मोदी का बड़ा संदेश—नेचर फॉर्मिंग, खाद्यान्न रिकॉर्ड और महिला खिलाड़ियों की तारीफ़, सीएम साय ने कहा– प्रेरक उत्सव

रायपुर, 30 नवंबर 2025।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम, रायपुर में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ की 128वीं कड़ी सुनी। मुख्यमंत्री ने इसे प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि मन की बात अब सिर्फ कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की सामूहिक चेतना का उत्सव बन चुका है।
प्रधानमंत्री मोदी के मुख्य संदेश
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश को संबोधित किया—
- नेचर फॉर्मिंग को बढ़ावा, जैविक और प्राकृतिक खेती के नए आयाम
- 357 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड, दस साल में 100 मिलियन टन की बढ़ोतरी
- महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन को देश के लिए गौरव बताया
- चंद्रयान-2 की असफलता से चंद्रयान-3 की सफलता तक की प्रेरक कहानी
- नेवी सशक्तिकरण, स्वदेशी युद्धपोत INS माहे का उल्लेख
- सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता वाचन, लातविया सहित कई देशों में गीता महोत्सव
- स्पेस टेक्नोलॉजी में जेन-ज़ी युवाओं की नवाचार क्षमता
- वोकल फॉर लोकल, विंटर टूरिज़्म और नए स्टार्टअप प्रयास
छत्तीसगढ़ के लिए बड़ी संभावनाएँ — मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा—
- छत्तीसगढ़ में नेचर फॉर्मिंग की असीम संभावनाएँ,
- राज्य का देश के खाद्यान्न उत्पादन में बड़ा योगदान,
- प्रधानमंत्री द्वारा बताए गए नवाचार, टेक्नोलॉजी और खेल उपलब्धियाँ युवाओं के लिए प्रेरणादायी हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मन की बात के माध्यम से देशभर के नवाचारों, स्थानीय प्रयासों और जनभागीदारी को सम्मान दिलाते हैं, जिससे राष्ट्र निर्माण में नई ऊर्जा आती है।
रायपुर में मौजूदगी खास अवसर — विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह
विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी लोकल को ग्लोबल बनाने की राह दिखाते हैं।
उन्होंने कहा कि आज का दिन विशेष है, क्योंकि प्रधानमंत्री स्वयं रायपुर में हैं और इसी दौरान मन की बात सुनने का अवसर मिला।
कार्यक्रम में हुए प्रमुख उल्लेख
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय उपलब्धियों का जिक्र किया—
- संविधान दिवस (26 नवंबर) के केंद्रीय कार्यक्रम
- वंदेमातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुरू हुए आयोजन
- अयोध्या में राम मंदिर पर धर्मध्वजा आरोहण
- कुरुक्षेत्र में ‘पांचजन्य’ स्मारक का लोकार्पण
- हैदराबाद में दुनिया की सबसे बड़ी LEAP इंजन MRO सुविधा का उद्घाटन
- मुंबई में नौसेना को INS माहे का समर्पण
- स्काईरूट के ‘इन्फिनिटी कैंपस’ से भारत की स्पेस इकोनॉमी को नई उड़ान
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2029 की मेजबानी भारत को मिलना देश का सम्मान
गीता महोत्सव का वैश्विक प्रभाव
प्रधानमंत्री ने बताया कि कुरुक्षेत्र में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में यूरोप और सेंट्रल एशिया के कई देशों ने भाग लिया।
सऊदी अरब में पहली बार सार्वजनिक मंच पर गीता प्रस्तुति तथा लातविया में हुए भव्य महोत्सव को उन्होंने “भारत की सांस्कृतिक शक्ति” बताया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद
समारोह में कई मंत्री, विधायक, पूर्व विधायक, निगम-मंडल अध्यक्ष और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे—
केदार कश्यप, लक्ष्मी रजवाड़े, खुशवंत साहेब, किरण सिंह देव, राजेश मूणत, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, नवीन मार्कण्डेय आदि।



