छत्तीसगढ़
Trending

पीएम आवास योजना में बड़ी सफलता – जिले में 26,400 आवास स्वीकृत, 25,580 हितग्राहियों को पहली किस्त जारी, पंचायतों में आवास चौपाल शुरू

रायपुर/बलौदाबाजार, 30 नवंबर 2025। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में वर्ष 2025-26 के लिए 26,400 नए आवासों की स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्योत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 25,580 हितग्राहियों के बैंक खातों में पहली किस्त की राशि जारी की गई।

कलेक्टर बलौदाबाजार के निर्देश और जिला पंचायत सीईओ के मार्गदर्शन में सभी ग्राम पंचायतों में ‘आवास चौपाल’ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तकनीकी टीम हितग्राहियों को निर्माण संबंधी मार्गदर्शन दे रही है।


आवास चौपाल में तकनीकी जानकारी और सुविधा

चौपाल में हितग्राहियों को दी जा रही प्रमुख जानकारी—

  • मकान निर्माण की तकनीकी गाइडलाइन
  • रूफटॉप रेन वाटर हार्वेस्टिंग को अनिवार्य रूप से अपनाने की सलाह
  • सौर सुजला योजना के तहत सौर पैनल लगाने की प्रक्रिया
  • निर्माण सामग्री, राजमिस्त्री उपलब्धता पर चर्चा
  • कन्वर्जेन्स के तहत मिलने वाली अन्य योजनाओं की जानकारी

अब तक बलौदाबाजार में 56, भाटापारा में 34, कसडोल में 24 और पलारी में 22 पंचायतों में आवास चौपाल आयोजित किए जा चुके हैं।


पुराने अपूर्ण आवासों को भी तेजी से पूर्ण कराने पर जोर

चौपाल के माध्यम से पिछले वर्षों के अधूरे आवासों को जल्द पूरा कराने की भी समीक्षा की जा रही है, ताकि सभी पात्र परिवारों को शीघ्र पक्का मकान मिल सके।


योजना पूरी तरह निःशुल्क, अनाधिकृत वसूली पर कलेक्टर की सख्त चेतावनी

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि पीएम आवास योजना पूरी तरह निःशुल्क है और किसी भी प्रकार का शुल्क, कमीशन या सुविधा शुल्क लेना अपराध है।
यदि कोई व्यक्ति—

  • आवास पास कराने,
  • किस्त जल्दी दिलाने
  • या किसी अन्य कार्य के बहाने पैसा मांगता है,

तो तुरंत जनपद पंचायत सीईओ, जिला पंचायत सीईओ या कलेक्टर कार्यालय में शिकायत दर्ज कराएं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


IMG 20250811 172353
Manish Tiwari

Show More

Related Articles

Back to top button